Wednesday, 23 April 2014

चाय पे चर्चा

(सन्दर्भ - केजरीवाल की गुजरात यात्रा )



मोदी : बहुत जल्दी में हैं लगता है अरे बैठिये ना |
केजरीवाल : मेरे सवालों के जवाब कहाँ है
मोदी : बहुत भोला बनते है आप भी अरे इतना टाइम ऑफिस में बैठ के आप का वेट करेंगे | उधर आपने मीडिया में सवाल पूछा और इधर  हमको भी खबर मिल गयी | सॉरी, आपका काम नहीं हुआ लेकिन फर्स्ट टाइम पधारे है हमारे गरीब खाना पर , चाय तो पी के  जाइये बहुत अच्छा मिलता है हमारे गुजरात में
केजरीवाल : किसने कह दिया आपसे कि  हम जा रहे है  २४ घंटे हमारे सवाल आपका पीछा करेंगे उनके जवाब दिए बिना आप  हिल भी नहीं सकते
मोदी : तो  क्या आप हमको गुजरात में चैलेंज कर रहे है ?
केजरीवाल : अब तो आप बस  देखते जाइये हम आपके गढ़ में क्या - क्या करते है
मोदी : कुछ नहीं कर पाओगे केजरी , तुम्हरे जैसे कई आये और गए हमरा कुछ नहीं बिगाड़ सके
केजरीवाल : इस ग़लतफहमी  में मत रहना मोदी जी जब जिस दिन जरुरत पड़ेगी धरने पे बैठ जायेंगे और याद रखना हमारी चाय बहुत कड़वी होती है |

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home